ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / मुजफ्फरपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान भिड़े छात्रों के दो गुट, यूनिवर्सिटी कैंपस...

मुजफ्फरपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान भिड़े छात्रों के दो गुट, यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई फायरिंग

31-Jan-2020 08:18 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां यूनिवर्सिटी में मूर्ति विसर्जन के दौरान छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हुई है। मौके पर छात्रों ने फायरिंग भी की है।


सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान छात्रों के दो गुटों में जमकर भिड़ंत हो गयी। विवाद इतना बढ़ा कि बीआर अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रों ने फायरिंग शुरु कर दी। देखते ही देखते यूनिवर्सिटी ग्राउंड अखाड़े में तब्दील हो गया। फायरिंग तो हुई ही छात्रों ने तलवार भी भांजे। लड़ाई में बैट-बल्ले का भी प्रयोग किया गया। पुलिस के पहुंचने की खबर मिलते ही वारदात को अंजाम देने वाले छात्र मौके से फरार हो गए। 

news image

फायरिंग की सूचना पर एसएसपी जय़ंतकांत समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस ने आर्म्स के साथ एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर तनाव बना हुआ है एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारी कैंप कर रहे हैं। इस बीच पुलिस की देख-रेख में प्रतिमा विर्सजन कराया जा रहा है।