बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
06-Aug-2023 09:45 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा तिरसठ पंचायत के शिवदाहा बरैल में महेशवाड़ा गोटोली जाने वाली सड़क के पास नवजात लावारिस हाल में मिलने से लोग भी हैरान रह गये। लोग कहने लगे की ममता की गला घोंटने का घिनौना कार्य किया गया है। नवजात के मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वही एक महिला की नजर जैसे ही नवजात शिशु पर गई उसने बच्चे को उठाकर अपने कलेजे से लगा लिया और उसे अपने पास रख लिया। फिलहाल महिला उस नवजात शिशु की देखभाल कर रही है।
रविवार की सुबह नवजात शिशु लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोग सुबह-सुबह रास्ते से गुजर रहे थे। जिसके बाद राहगीरों की नजर उस नवजात पर पड़ी। बच्चों की भीड़ देख मौके पर बड़े बुजुर्ग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं वहां से गुजर रही महिला उस नवजात को गोद में उठा लिया और उसे अपने सीने से लगा लिया। फिर उसे अपने साथ घर ले गई। महिला अब बच्चे की देखभाल कर रही है।
लावारिस हालत में नवजात शिशू के मिलने के बाद लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में इस बात की चर्चा है कि नवजात बच्चा लड़की नहीं बल्कि लड़का है। लड़का और लड़की में अंतर होने के सवाल पर नवजात शिशु को यहां लाकर नहीं छोड़ा गया है। इलाके में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि बच्चा किसी कुंवारी मां का है। जिसे प्रसव के बाद यहां लाकर छोड़ा गया है। लोक लाज एवं सामाजिक ताने-बाने के कारण इस नवजात को यहां लाकर छोड़ा गया है।