ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / मुजफ्फरपुर में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, कमरे में बंद कर बदमाशों ने...

मुजफ्फरपुर में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, कमरे में बंद कर बदमाशों ने की पिटाई

20-Dec-2019 01:52 PM

MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां एक महिला सरपंच के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. बदमाशों ने महिला सरपंच को कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की है. महिला सरपंच की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना इलाके की है. जहां रामनगर पंचायत की महिला सरपंच नीलू देवी और उसके बेटों को बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा है. मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच के पड़ोसियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. महिला सरपंच और उसके दोनों बेटे गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


जख्मी महिला सरपंच नीलू देवी ने मारपीट का आरोप अपने पड़ोसी जितेन्द्र चौधरी और अन्य चार बदमाशों के ऊपर लगाया है. उन्होंने बताया कि एक दिन पहले पड़ोसियों ने मारपीट की धमकी दी थी. इसके अलावा मोबाइल पर कॉल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही थी. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी. बहरहाल पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन में की जा रही है.