लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
23-Sep-2021 07:22 AM
MUZAFFRPUR : राज्य में कानून व्यवस्था के दावों के बीच मुजफ्फरपुर से चौका देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक कारोबारी की बेटी का अपहरण अपराधियों ने उसके घर के दरवाजे से कर लिया है मामला सदर थाने के शेरपुर गांव का है। यहाँ दो बाइक से आए तीन अपराधियों ने कारोबारी चंदन तिवारी की 12 साल की बेटी पल्लवी को किडनैप कर लिया। अपराधियों ने फिरौती के लिए अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। चंदन तिवारी निर्माण सामग्री का कारोबार करते हैं।
अपरहण की घटना बुधवार की शाम 7 बजे की बताई जा रही है। अपराधियों ने किडनैपिंग के बाद दरवाजे पर एक लेटर भी छोड़ा है। लेटर में कारोबारी से 5 लाख की फिरौती मांगी गई है। चंदन तिवारी ने सदर थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। चन्दन के मुताबिक उसकी बेटी सातवीं क्लास की छात्रा है। बेहोशी की दवा सुंघा कर दरवाजे से अपराधी बच्ची को ले गए।
देर रात परिजनों को यह जानकारी मिली कि बच्ची को नारायणपुर रेलवे गुमटी के पास बगीचे में फेंका गया है। परिजन जब वहां पहुंचे तो बच्ची नहीं मिली। एक महिला ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक दो बाइक पर सवार तीन युवकों को उसने तेजी के साथ भागते हुए देखा था। सदर थाने के थानेदार सत्येंद्र मिश्र ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। पुलिस जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लेगी।