ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / मुजफ्फरपुर में कंबल लेने में मची भगदड़; भीड़ में दबकर एक महिला की...

मुजफ्फरपुर में कंबल लेने में मची भगदड़; भीड़ में दबकर एक महिला की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

22-Dec-2019 05:07 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में कंबल वितरण के दौरान मची भगदड़ में जहां एक महिला की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला को एसकेएमसीएच भेजा गया है।

जिले के छाता चौक पर रविवार को चित्रगुप्त एसोसिएशन में कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान कंबल लने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गयी। कंबल लेने के लिए लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करने लगे इसी दौरान वहां भगदड़ मच गयी। भीड़ में दबकर दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे एसकेएमसीएच रेफऱ कर दिया गया है। 

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया हैं। वही दूसरी घायल महिला काजीमहादपुर थाना क्षेत्र के दामू चौक निवासी बबिता देवी को एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया। जहां घायल बबिता की स्थिति नाजुक बनी हुई है।