ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मुजफ्फरपुर में ICR की परीक्षा में लापरवाही को लेकर भारी बवाल, गुस्साए छात्रों...

मुजफ्फरपुर में ICR की परीक्षा में लापरवाही को लेकर भारी बवाल, गुस्साए छात्रों ने किया सड़क जाम

09-Jul-2023 02:17 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक ऑनलाइन सेंटर पर ICR की परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। गुस्सा छात्रों ने परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए दादर-बैरिया मार्ग को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


दरअसल, दादर स्थित मुजफ्फरपुर डिजिटल परीक्षा केंद्र पर रविवार को ICR के PG और पीएचडी की परीक्षा होने वाली थी। सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। सुबह 10 बजे से परीक्षा का समय तय था लेकिन निर्धारित समय खत्म होने के बाद भी परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी। परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई थी, जिससे परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।


नाराज छात्रों ने दादर-बैरिया रोड को घंटों जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। सड़क जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग घई। हंगामें की सूचना पर नगर डीएसपी राघव दयाल और SDM पूर्वी ज्ञान प्रकाश पहुंचे और गुस्साए छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया।