लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
06-Mar-2022 10:17 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित को भी मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़चक में रविवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब इलाके के एक ग्रामीण चिकित्सक बच्चा किशोर दुबे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साएं लोगों ने आरोपित की भी मार डाला। हालांकि हत्या के आरोपित लाल मोहन मांझी का शव अब तक नहीं मिल पाया है।
जबकि ग्रामीण चिकित्सक की लाश को बरामद कर लिया गया है। घटना के कारणों का पता भी अब तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
इलाके में इस घटना की चर्चा शुरू हो गयी है। लोगों के बीच यह सवाल उठने लगे है कि आखिर इस घटना के पीछे कारण क्या था। आरोपित की लाश भी अब तक बरामद नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है।