ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

मुजफ्फरपुर में गोलीबारी की घटना से हड़कंप, युवक के पैर में मारी गोली, हालत गंभीर

06-Mar-2023 09:53 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी में एक युवक के पैर में गोली लगी है। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।


अपराधियों ने युवक के पैर में गोली मारी है। गोली लगने के बाद युवक मौके पर ही गिर गया आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। युवक की पहचान अहियापुर के बड़ा जगन्नाथ निवासी 17 वर्षीय रजनीश के रुप में हुई है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


वही इस घटना को लेकर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। घायल युवक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। वही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।