Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
16-Mar-2024 08:10 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा कर पुल के नीचे गिर गया और इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मुजफ्फरपुर के सरैया तुर्की मार्ग के शिवपुर घोघराहा पुल पर हुई। जहां बाइक सवार दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के चोचाहि सरैया गांव निवासी मुनिलाल साह के पुत्र मोनू कुमार जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी और दूसरे मृतक की पहचान कृष्णा मंगल प्रसाद सिंह के पुत्र 38 वर्षीय प्रिमेश कुमार के रूप में की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक बाइक से छितरी की ओर से सरैया की तरफ जा रहे थे तभी अनियंत्रित बाइक शिवपुर घोघराहा पुल के डिवाइडर से टकराते हुए पुल के नीचे गिर गया। इस हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।