ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

मुजफ्फरपुर में एक युवक को चाकू से गोदा, लूटपाट के दौरान अपराधियों ने बोला हमला

14-Feb-2021 07:41 AM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : जिले के कांटी थाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोदा है, जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे घायलवस्था में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना इलाके की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। उसके ऊपर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। चाकू के हमले से युवक लहुलुहान हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भारती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


इस घटना में जख्मी युवक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के छपरा के निवासी 20 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में की गई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृश्य भी लूटपाट को लेकर इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.