Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
17-May-2024 09:18 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रही है, जहां ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के एसकेएमसीएच भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को पुलिस लाईन लाकर श्रद्धांजलि दी गई है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
जैतपुर थाना में तैनात एसआई महीश चरण कुजूर (58) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह जमुई से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरपुर जिला बल में तीन माह पहले आए थे। ढाई माह से जैतपुर थाना में पोस्टेड थे। जमशेदपुर के निवासी थे। अगले साल सेवानिवृत होने वाले थे। पत्नी जमशेदपुर में शिक्षक हैं। दो पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री मां के साथ रहती है, जबकि बड़ा पुत्र क्रिस्टोफर कुजूर दिल्ली में पीएचडी कर रहा है और छोटा पुत्र गया में बीएड कर रहा है। मौत की सूचना पर बड़ा पुत्र और परिवार के अन्य लोग मुजफ्फरपुर पहुंचे।
जैतपुर थानेदार कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे महीश चरण कुजूर ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उन्हें काफी पसीना भी आ रहा था। थाने की पुलिस गाड़ी से उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास भेजा गया। डॉक्टर ने उन्हें अविलंब किसी अच्छे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। तब पुलिस वाहन से उन्हें ब्रह्मपुरा में एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
ईसीजी होने के बाद ब्लॉकेज के कारण सीवियर हार्ट अटैक होने की जानकारी चिकित्सक ने दी। तत्काल अस्पताल में इलाज शुरू किया गया, लेकिन देर रात में उनका निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ते ही परिजन को जानकारी दी गई थी और अस्पताल ले जाने के दौरान परिजनों से उनकी बात भी कराई गई थी। गुरुवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में सलामी दी गई। सलामी परेड में एसएसपी राकेश कुमार, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित, एएसपी पूर्वी शहरेयार अख्तर एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।