मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-Jul-2024 08:05 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। 3 युवकों पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई। अपराधी तीनों युवकों की हत्या के मकसद से फायरिंग की लेकिन तीनों की किस्मत अच्छी थी कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुजफ्फरपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो बाईक पर सवार आधा अपराधियों ने 3 युवकों पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मामला मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीबारी रोड़ से मालीघाट चौक के पास की है। जहां चौक के पास स्थित पूर्व मंत्री स्व. रमई राम के घर के पास अपराधियों ने आपसी वर्चस्व को लेकर दिनदहाड़े तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि कि इस दौरान किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।
लेकिन दिनदहाड़े फायरिंग की इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इस घटना से तो यह साफ हो गया है कि आधा दर्जन अपराधी तीनों युवक की हत्या के मकसद से आए थे। सूत्रों की माने तो जिस तीन युवक पर अपराधियों ने गोली चलाई उसकी पहचान छोटू, हर्ष और साकिब के रुप में हुई है। हालांकि गोली चलाने वाले अपराधी कौन थे? इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। वहीं पूरे मामले को लेकर मिठनपूरा थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मौके से तीन खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सारे अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, 3 युवकों की हत्या करने पहुंचे थे आधा दर्जन अपराधी, बाल-बाल बची जान@bihar_police @MuzaffarpurPol3 pic.twitter.com/b6q6gU2Ezd
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 21, 2024




