ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / मुजफ्फरपुर में डेंगू से एक की मौत, दस नए मरीजों की पुष्टि के...

मुजफ्फरपुर में डेंगू से एक की मौत, दस नए मरीजों की पुष्टि के बाद संख्या हुई 66

20-Sep-2023 06:13 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से अब लोगों की मौतें होने लगी है। मुजफ्फरपुर में आज एक मरीज की मौत डेंगू से हो गयी है। मुजफ्फऱपुर में डेंगू से पहले मरीज की मौत के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग एलर्ट जारी किया है। 


प्रशासन की ओर से डेंगू के रोकथाम के लिए जागरुकता और फॉगिंग अभियान जारी रखा गया है। मृतक सरैया प्रखंड का रहनेवाला था। डेंगू के 10 नए मरीजों भी सामने आए हैं। अबतक 66 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। पैथोलॉजिकल जांच में मरीजों का लिया गया हिस्ट्री में अधिकांश मरीज शहर और राज्य के बाहर से पीड़ित होकर आने मामला सामने आया है। 


एसकेएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से बुधवार को आई रिपोर्ट में डेंगू के दस नए मरीज सामने आये हैं। एसकेएमसीएच के डेंगू वार्ड में भर्ती करके मरीजों का इलाज डॉक्टर के निगरानी में चल रहा है। अबतक एसकेएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के दौरान 66 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही चिकनगुनिया के तीन मरीज मिल चुकें हैं।


जिला रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि सभी प्रखंडों में डेंगू और चिकनगुनिया के रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। फॉगिंग कराई जा रही है। अस्पतालों में डेंगू और चिकनगुनिया के इलाज से जुड़े सभी संसाधन उपलब्ध है। हरियाणा, कोलकाता, असम और उज्जैन जैसे शहरों से बीमार होकर लोग लौट रहे हैं। डेंगू के अधिकांश केस राज्य से बाहर से आए लोगों में सामने आई है। बीमार होने पर मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। मुजफ्फरपुर में पहला मरीज 6 जूलाई को एक महिला में सामने आया था। एसकेएमसीएच के चार कर्मचारी भी डेंगू के शिकार हो चुके हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन की मानें तो पीड़ित कर्मचारी अब स्वस्थ्य है। एसकेएमसीएच प्रशासन ने मरीज और कर्मचारी को देखते हुए फॉगिंग अभियान चला रही है।