ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

मुजफ्फरपुर में दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ईंट-पत्थर से मारकर सिर फोड़ा, जान लेने की कोशिश

20-Feb-2021 09:42 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां दारोगा के ऊपर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है. बड़ी ही बेरहमी से दारोगा की पिटाई की गई है. हमलावरों ने ईंट-पत्थर से मारकर एसआई का सिर फोड़ दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, जहां सोनारपट्टी में पुलसि गश्ती के दौरान कुछ बदमाशों ने पुलिस की टीम के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया है. इस दौरान उन्होंने एक दारोगा को बहुत ही बेरहमी से मारा है. पीट-पीटकर उन्होंने दारोगा को जख्मी कर दिया है. एसआई का सिर फूट गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि नगर थाना की टीम सोनारपट्टी में पेट्रोलिंग के लिए निकली थी. इस दौरान कुछ बदमाशों ने पुलिस के ऊपर हमला कर दिया. बाकी पुलिसकर्मी भाग गए लेकिन हमलावरों ने दारोगा शिवजी यादव का सिर फोड़ दिया. 


घटना को अंजाम देने के बाद असामाजिक तत्व मौके से भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है. जख्मी दारोगा शिवजी यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.