ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा: नदी में डूबी...

मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा: नदी में डूबी स्कूली बच्चों से भरी नाव, 12 से अधिक बच्चे लापता; मौके पर मची अफरा-तफरी

14-Sep-2023 11:33 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले बड़ा नाव हादसा हुआ है। स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूब गई है। हादसे के वक्त नाव पर 30 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। घटना गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह नाव पर सवार होकर करीब 30 से अधिक बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में डूब गई। इस घटना के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार 15 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे अब भी लापता बताए जा रहे हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले हैं। सीएम के पहुंचने से पहले इस बड़े हादसे के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।


news image


news image