मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
12-Jan-2023 04:12 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुआ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भूमि विवाद में जमकर फायरिंग हुई। आस-पास के लोगों ने गोलीबारी की सूचना लोकल थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो युवकों को हिरासत में लिया।
गोलीबारी की इस घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से 9 खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैम्प कर रही है। बता दें कि अहियापुर थाना राज्य का पहला ऐसा थाना था जिसकी मॉनिटरिंग और थाने का निरीक्षण तत्कालीन डीजीपी ने किया था। माना जाता है कि उत्तर बिहार की राजधानी कहे जाने वाले मुज़फ़्फ़रपुर जिले का यह थाना क्षेत्र शुरू से ही क्राइम के मामले में अव्वल रहा है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में भी कई आपराधिक मामले इस थाना क्षेत्र में हुए हैं। इस क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाना जिले के नए पुलिस कप्तान राकेश कुमार के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। गोलीबारी के इस मामले पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि अहियापुर इलाके में भूमि विवाद को लेकर गोली चली थी जिसमें एक युवक को गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।