बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
17-Aug-2023 09:35 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर के करजा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सेना के जवान सहित कुल तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई ।पहली घटना मुजफ्फरपुर देवरिया मार्ग की है जहां बड़कागांव नया टोला निवासी संतोष महतो के पुत्र आदित्य कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद उग्र लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
इसी बीच दूसरी घटना मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग के रौतीनिया के समीप हुई जहां स्कूटी सवार दो सगे भाईयों की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी। मृतक की पहचान जखोरा निवासी सत्यनारायण प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार जो सेना के जवान थे और उनके सगे भाई अमित की भी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
वहीं घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है। वही यातायात को बहाल करने की कोशिश में पुलिस लगी है। मामले में पूछे जाने पर थानेदार राजेश कुमार राकेश ने बताया कि सड़क दुर्घटना की दो घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।