मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
01-May-2023 02:26 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के चकहमद भिखनपुरा दक्षिणी में होटल मालिक सुशील कुमार सिंह के आवास को निशाना बनाया गया। आधा दर्जन बदमाशों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है।
रविवार की देर रात घर का ताला तोड़कर आधा दर्जन बदमाश घर में घुसे। इस दौरान घर में सो रही महिलाओं के साथ मारपीट की। बदमाशों ने सो रहे बच्चों को भी नहीं छोड़ा। घर की महिलाएं और बच्चों को कब्जे में लेकर आलमीरा का चाबी लिया और जमकर लूटपाट की। घर में रखे 15 लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार कैश निकाल लिये। यही नहीं सुशील सिंह के किरायेदार जो कि कपड़ा कारोबारी है उनके कमरे में भी घुसकर डकैती की। किरायेदार के कमरे से बदमाशों ने चार लाख चालीस हजार कैश और लाखों रूपये के गहने लेकर नौ दो ग्यारह हो गये।
हथियार से लैश बदमाशों ने घर में घुसकर सोई हुई महिला को जगाया और कहा कि शांति से बैठी रहो तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं रहती है। तुम हार्ट पेशेंट हो। इतना कहकर बदमाश फ्रिज से पानी लेकर आया और महिला से कहा कि लो पानी पी लो। हम लोग डकैत है और जब तक हैं तब तक शांति बनाए रखों। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने घर की महिला को बताया कि तुमलोग राजपूत हो यह हमें पता है। हम लोगों के साथ बाहर और भी साथी है जिसमें कुछ राजपूत भी है चिंता मत मरो। तुमको कुछ नहीं करेंगे। बस डकैती करेंगे और चले जाएगे। इतना कह बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। घर से बीस लाख की संपत्ति बदमाश ले भागा।
जाते वक्त बदमाशों ने घर को बाहर से बंद कर दिया। डकैती की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार ने बताया है कि करीब 17 लाख रुपए के जेवरात और 5 लाख कैश लेकर डकैत भागे हैं। डकैती की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


