मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-May-2023 10:11 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घायल पंचायत समिति सदस्य को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना देवरिया थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक की है जहां पंचायत समिति सदस्य से लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत समिति सदस्य को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान देवरिया थाना क्षेत्र के धड़फरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र राय के रूप में हुई है। राजेंद्र राय को एक गोली पेट और दूसरी गोली हाथ में लगी है।
बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है। मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी गई है जिसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।