शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
27-Jul-2023 01:29 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत तीन लोगों की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि बदमाशों ने एक स्कूली छात्र को बीच सड़क पर गोली मार दी। सुबह सवेरे गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगो में सनसनी फैल गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के खवड़ा के पास की है।
बताया जा रहा है कि घायल छात्र स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकला था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में छात्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस इलाके के लोगों से घटना की जानकारी ले रही है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। किस कारण से छात्र को गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।