बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
11-Feb-2021 08:48 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : जिले में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है, बेखौफ बदमाशों ने एक चाय दुकानदार को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मुजफ्फरपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना इलाके की है, जहां नया गांव पंचायत स्थित हरपुर बेसी गांव में अपराधियों ने एक चाय दुकानदार को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण चाय दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

प्राथमिक उपचार के बाद घायल चाय दुकानदार को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि चाय दुकानदार के पेट में गोली लगी है, जिसे डॉक्टर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी मिली है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.
