ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

पिस्टल भिड़ाकर बच्ची के साथ गैंगरेप, तांत्रिक और उसके सेवक ने किया बलात्कार

पिस्टल भिड़ाकर बच्ची के साथ गैंगरेप, तांत्रिक और उसके सेवक ने किया बलात्कार

30-Dec-2020 09:39 PM

MUZAFFARPUR :  जिले के कांटी थाने के एक मोहल्ले में बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को झाड़फूक के नाम पर अंजाम दिया गया. किराये के कमरे में एक तांत्रिक और उसके सेवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. घटना की छानबीन की जा रही है.


मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना इलाके की है, जहां एक तांत्रिक और उसके सेवक ने बच्ची को अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची को उसके घर से मंगलवार की रात अगवा कर पिस्टल की नोक पर घटना को अंजाम दिया गया और फिर बुधवार की सुबह उसे धक्के मारकर निकाल दिया. सामुहिक दुष्कर्म की शिकार युवती अपने गांव में सुबह के समय एक पोखर के किनारे अचेत अवस्‍था में पड़ी मिली. जिसके बाद से ही पीड़िता के गांव में हंगामा मच गया. मामला सामने आने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने झाड़फूक करने वाले उस तांत्रिक की पिटाई कर दी.


पीड़िता की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के तांत्रिक दीपक झा, बेलसंड थाने के चंदौली के चंदन कुमार और उसकी पत्नी श्वेता रानी को आरोपित किया है. चंदन कुमार मुजफ्फरपुर के कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी करता है. वह दो साल से बच्ची के घर के बगल में किराये के मकान में रहता है. चार दिन पहले तांत्रिक को बुलाकर लाया था. पुलिस ने एक आरोपित की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है.


एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. एफएसएल जांच के लिए उसके कपड़े जब्त किए गए हैं. गुरुवार को कोर्ट में धारा 164 का बयान भी कराया जाएगा. आरोपितों की भी मेडिकल जांच होगी. इनके कपड़े भी जब्त कर लिए गए हैं. पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद कमरे में ताला बंदकर दिया है. कमरे की एफएसएल जांच कराई जाएगी.