बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Mar-2020 03:29 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है. जहां 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को एक शख्स ने अंजाम दिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना इलाके की है. जहां एक बदमाश ने बच्ची के साथ हैवानियत की है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना की खबर तब लगी जब पीड़ित बच्ची खून से लथपथ अपने घर पहुंची. परिजनों ने बताया कि बच्ची बकरी को लेकर चराने गई थी. इस दौरान जब अचानक वह घर पहुंची, तो वह लहूलुहान थी. पूछने पर उसने साडी आपबीती बताई. बच्ची को फिलहाल SKMCH में भर्ती कराया गया है.
परिजनों ने बताया कि जब बच्ची इस हालत में घर पहुंची, तो उसे फ़ौरन स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे SKMCH रेफर कर दिया. इसके साथ ही पुलिस को घटना कि सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में बच्च की इलाज और मेडिकल जांच कराई जा रही है.