Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
28-Jun-2020 01:26 PM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने अवैध आर्म्स फैक्ट्री का खुलासा किया है। वैशाली के कटारा ओपी इलाके में छापेमारी कर इस अवैध फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। बताया जा रहा है कि एक अंतराज्यीय तस्कर गिरोह इस फैक्ट्री को चला रहा था। मुजफ्फरपुर पुलिस ने बंगाल पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई की है। हथियार तस्कर शाहिद रजा के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने इस कार्रवाई में चार हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया है। पुलिस को भारी तादाद में हथियार बनाने का सामान भी मिला है। इस पूरे ऑपरेशन में वैशाली पुलिस से भी शामिल रही है। पुलिस ने मुंगेर के चार तस्करों के साथ कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
खास बात यह है कि वैशाली में जिससे आर्म्स फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है उसका तार एक बार फिर से मुंगेर से जुड़ गया है। मुंगेर में हथियार तस्करों का पुराना नेटवर्क एक्टिव है और अलग-अलग इलाकों में जब भी अवैध हथियार बरामद किए जाते हैं तो उसका मुंगेर कनेक्शन सामने आता रहा है।