मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Jul-2023 02:22 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: दिल को दहला देने वाली खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक सेना के जवान ने अपनी पत्नी और दो बच्चे को जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद आर्मी जवान के परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और एक बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी जवान मौके से फरार हो गया है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगरनाथ गांव की है।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सेना के आरोपी जवान हिमांशु कुमार का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था। पति के अवैध संबंध का पत्नी विरोध करती थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पत्नी और दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया। जिससे पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, आर्मी जवान हिमांशु कुमार राजस्थान के जोधपुर में पोस्टेड है।