मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Apr-2023 09:32 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे है। आए दिन अपराधी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने तांडव मचाया है। हथियारबंद अपराधियों ने अनाज कारोबारी राजा बाबू उर्फ निलेश को गोली मारी है। जिसके बाद अपराधियों ने अन्य कारोबारी से दस हजार रुपया लूटकर फरार हो गये। घायल अनाज कारोबारी राजा बाबू की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा में बाइक सवार अपराधियों का तांडव देखने को मिला। जहां अनाज कारोबारी राजा बाबू उर्फ निलेश को हथियारबंद अपराधियों ने दो गोली मारी। गोली लगने के बाद राजा मौके पर ही गिर गये। आनन-फानन में दुकानदारों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां राजा जिन्दगी और मौत से जुझ रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दुकानदारों ने बताया कि पहले संदीप नाम के बिजनेसमैन के गद्दी पर अपराधी आए थे और हथियार दिखाकर स्टाफ से दस हजार रुपये लूट लिये। जिसके बाद राजा बाबू उर्फ निलेश से उसके कैश रखे गल्ले का चाबी मांगी। राजा बाबू ने चाबी देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अपराधियों ने दनादन दो गोली उनके शरीर में दाग दिया। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।
वही गोली लगने के बाद अनाज कारोबारी राजा वही गिर गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोलीबारी की सूचना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने आनन-फानन में घायल राजा बाबू उर्फ निलेश को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
पूरे मामले पर पूछे जाने पर थानेदार ने बताया कि पटियासा अनाज कारोबारी पर अपराधियों ने गोलीबारी की है। अनाज कारोबारी राजा बाबू को दो गोली लगी है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। प्रथम दृष्टया लूटपाट के दौरान गोली मारने की बात कही जा रही है।