बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Dec-2019 06:53 AM
PATNA : दुष्कर्म के प्रयास में विफल दानवों ने जिस बेटी को जिंदा जला डाला उसने आखिरकार बीती रात दम तोड़ दिया। मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत सोमवार की रात पटना के अपोलो हॉस्पिटल में हो गई। 10 दिसंबर से उसका इलाज पटना के हॉस्पिटल में चल रहा था।
अपनी अंतिम सांस लेने से पहले दोषी के लिए फांसी की मांग की पीड़िता ने कहा कि उसे जिंदा जलाने वाले दरिंदे राजा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 7 दिसंबर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने पर राजा और उसके साथी मुकेश ने केरोसिन छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दी थी। 95 फ़ीसदी जल चुकी पीड़िता का इलाज पटना के हॉस्पिटल में लगातार चल रहा था लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई।
इंसाफ की चाह लिए पीड़िता ने दम तो तोड़ दिया लेकिन पीछे सिस्टम पर कई सवाल छोड़ गई। पीड़िता की जो आपबीती सामने आई है उसके मुताबिक पिछले 3 साल से उसे राजा और उसके साथी उसे परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत 5 बार स्थानीय थाने में की लेकिन पुलिस ने उल्टे उसे ही नसीहत दे दिया। आखिरकार राजा और उसके साथियों का दुस्साहस बढ़ता गया और 7 दिसंबर को उन्होंने पीड़िता के साथ विभत्स वारदात को अंजाम दिया।