बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Feb-2020 07:59 AM
MUZAFFARPUR: एसकेएमसीएच परिसर में महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. जब महिला ने एक आरोपी को पकड़ा और हंगामा शुरू हुआ तो सभी आरोपी पीड़िता को कार से लेकर फरार हो गए.
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
आरोपियों ने महिला के साथ सोमवार की रात उसके साथ गैंगरेप करने के दौरान उसका वीडियो बना लिया और कहा कि अगर किसी को बताया तो इस वीडियो को वायरल कर देंगे. इसके बाद आरोपित फरार हो गये. मंगलवार की सुबह हॉस्पिटल के गेट पास पीड़िता ने एक आरोपित को पकड़ लिया तो हंगामा शुरू हो गया.
पुलिस के पहुंचने से पहले पीड़िता को लेकर भागे आरोपी
जब हंगामे की खबर हॉस्पिटल के सुरक्षाकर्मियों को लगी तो महिला को एसकेएमसीएच पुलिस कैंप पहुंचा दिया और इसकी सूचना अहियापुर पुलिस को दी गई. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी पहुंचे और महिला को एक कार में बैठा कर फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि पीड़िता मीनापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जा रही है. संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल कोई आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है.