ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

मुजफ्फरपुर के दो मछली कारोबारियों की पीट-पीटकर हत्या, बिजनेस के सिलसिले में आए थे छपरा

03-Dec-2022 03:37 PM

CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक साथ दो मछली कारोबारियों की हत्या कर दी है। एक साथ दो कारोबारियों की हत्या से हड़कंप मच गया है। दोनों मछली कारोबारी मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताया जा रहे हैं। दो दिनों से लापता कारोबारियों का शुक्रवार की देर रात पुलिस ने अमनौर थाना क्षेत्र से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक मछली कारोबारियों की पहचान मुजफ्फरपुर के रहने वाले मछली कारोबारी विनोद सहनी और तीमन राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 1 दिसंबर को दोनों थोक कारोबारी कारोबार के सिलसिले में मुजफ्फरपुर से छपरा के लिए निकले थे। इसके बाद से दोनों का मोबाइल बंद मिल रहा था। दोनों का फोन बंद आने के बाद परिजनों को अमहोनी की आशंका सता रही थी। परिजन दोनों को तलाश कर रहे थे।


इसी बीच शुक्रवार की देर रात अमनौर पुलिस ने दोनों का शव अमनौर के पहाड़पुर चवर से बरामद किया। बदमाशों ने दोनों की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि दोनों कारोबारियों का मोबाइल गायब हैं। सर्विलांस के जरिए मोबाइल की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने दोनों कारोबारियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।