पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
12-Jan-2022 07:13 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला के पिस्टल चोरी होने की अजीबो-गरीब कहानी से पुलिस हैरान है. डिप्टी मेयर ने पहले अपनी कार से लाइसेंसी पिस्टल चोरी होने की एफआईआर दर्ज करा दी. फिर कहा कि पिस्टल मिल गयी है. पुलिस को चोरी का कोई सबूत नहीं मिल रहा है. लिहाजा कई तरह के सवाल खड़े हो गये हैं.
दरअसल मुजफ्फरपुर के डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला ने मंगलवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल समेत बैग कार से उड़ा ली गयी. मोबिल गिरने का झांसा देकर चोरों ने उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया. एफआईआर के मुताबिक, घटना दिन के 11 बजे हुई. मानमर्दन शुक्ला अपनी गाड़ी से शहर के बीबीगंज स्थित अपने व्यवसायिक ऑफिस से घर वापस लौट रहे थे. गोबरसही के पास पीछे से एक बाइक सवार उनकी गाड़ी के पास आया और कहा कि उनकी कार से मोबिल गिर रहा है.
डिप्टी मेयर ने अपने एफआईआर में कहा कि युवक ने जब मोबिल गिरने की बात कही तो वे औऱ उनका चालक नीचे उतर कर कार के पीछे गये. वहां देखा तो पाया कि गाड़ी से मोबिल नहीं गिर रहा था. जब में वापस अपनी कार में आये तो देखा कि पीछे की सीट पर रखा उनका बैग गायब है. बैग में कुछ रूपये के साथ साथ लाइसेंसी पिस्टल भी रखा था. युवक ने सारा सामान उड़ा लिया.
पुलिस कर रही सवाल
अब डिप्टी मेयर अपने लोगों को बता रहे हैं कि एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी पिस्टल मिल गयी है. लेकिन पुलिस को पूरे मामले पर शक है. सदर थाने के थानेदार सत्येंद्र मिश्र ने मीडिया को बताया कि अगर चोरी की एफआईआर के बाद पिस्टल मिल गया है तो इसे थाने पेश करना होता है. लेकिन डिप्टी मेयर ने अब तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है कि पिस्टल मिल गयी है
थानेदार ने बताया कि पिस्टल चोरी की एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा है लेकिन बैग लेकर भागने वाला कहीं नहीं मिला. जाहिर है पुलिस को पूरे मामले पर शक है. वहीं, डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला कह रहे हैं कि उनकी पिस्टल उन्हें बीबीगंज स्थित अपने ऑफिस के पीछे से मिली है. चूंकि पिस्टल चोरी की एफआईआर उनके करीबी मनोज ने दर्ज कराई थी और वह शहर से बाहर धनबाद गया है इसलिए पुलिस को जानकारी नहीं दी गयी है. मनोज के वापस लौटने पर पुलिस को सूचना दी जायेगी.