ब्रेकिंग न्यूज़

New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल

मुजफ्फरपुर जहरीली शराब कांड : कांटी थाना प्रभारी समेत 2 चौकीदार सस्पेंड

मुजफ्फरपुर जहरीली शराब कांड : कांटी थाना प्रभारी समेत 2 चौकीदार सस्पेंड

09-Nov-2021 05:16 PM

By PRABHAT SHANKAR

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब कांड से 4 लोगों की मौत होने के बाद अब एसएसपी जयंतकांत ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने कांटी थाना प्रभारी कुंदन कुमार समेत दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। 


इस मामले में कुंदन कुमार के साथ-साथ चौकीदार नगेंद्र पासवान और मोहम्मद इस्लाम को सस्पेंड किया गया है। आपकों बता दें कि मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत की खबर अब तक सामने आ चुकी है। कई लोगों की आंख की रोशनी भी चले जाने की भी शिकायत सामने आई है।


यह पूरा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है. यहां सिरसिया गांव में तीन और बरियारपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. परिजन कह रहे हैं कि इनकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है. सुबह में जिन दो लोगों की मौत हुई थी उनमें सिरसिया गांव के सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार शामिल थे. अब जिन दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है, उनके नाम सिरसिया गांव के ही दिलीप राय और रामबाबू राय बताये जाते हैं।


मृतकों में शामिल सुमित राय की पत्नी शोभा देवी ने फर्स्ट बिहार को बताया कि उसके पति ने शराब पी थी. शराब पीने के बाद से ही उसकी तबीयत ख़राब हो गई थी. शरीर में दर्द के बाद अचानक से सुमित को खून की उल्टी होने लगी. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शोभा देवी ने बताया कि सुमित राजमिस्त्री का काम करता था और हर दिन शराब का सेवन करता था. कल उसने गांव के ही कुछ लोगों के साथ शराब पी थी और आज उसकी मौत हो गई.


इधर गांव के लोगों का कहना है कि आज एक और व्यक्ति इलाज के लिए शहर गया है. उसकी हालत गंभीर है. लगभग 6 से ज्यादा लोगों का इलाज शहर के निजी नर्सिंग होम में चोरी-चुपके चल रहा है. बता दें कि आज सुबह ही सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया था. अबतक पुलिस की टीम ने शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है. सुबह मामले पर एसएसपी जयंतकांत ने कहा था कि इन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है कि इनकी मौत कैसे हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है.