मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Oct-2024 05:33 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के सीवान, छपरा और गोपालगंज में जहरीली शराब से अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लोगों की मौत के बाद मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग एक्शन मोड में आ गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो दर्जन से अधिक शराब माफियाओं और शराबियों को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस ने भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब को भी जब्त किया है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त विजय शेखर दुबे ने बताया कि दियारा इलाके में ड्रोन कैमरे की मदद से शराब की भट्ठियों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करने के साथ-साथ शराब बनाने वाले उपकरणों, गैस चूल्हों, ड्रम और गैलनों को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने अब तक 140 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान 5,000 लीटर से ज्यादा देशी शराब को नष्ट किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने 2200 लीटर विदेशी शराब, 252 लीटर स्प्रीट, 1527 लीटर चूल्हाई शराब और 10114 लीटर जावा महुआ जब्त किया है। वही कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।