मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Oct-2024 09:11 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनपुर-ढेमहा के पास की है।
मृतक की पहचान कांटी के रामपुर निवासी 60 वर्षीय राधे सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में डीएसपी पश्चिम अभिषेक आनंद ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को गोली लगने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने घायल राधे सिंह में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस हत्याकांड का उद्भेदन किया जाएगा और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।