Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
08-Feb-2022 08:41 PM
MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां कोर्ट परिसर में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिससे पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हंगामे की जानकारी मिलते ही कोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
दरअसल, बेतिया की रहनेवाली प्रीति ने पांच महीने पहले करजा थाने में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रीति ने युवक पर जबरन देह व्यापार कराने के लिए दबाव डालने का आरोप था।
प्रीति ने बताया कि आरोपी युवक उसे देह व्यापार कराने के लिए गाड़ी से लेकर जा रहा था, तभी वह करजा में गाड़ी से कूद गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इसी से नाराज होकर आरोपी युवक उसे तरह तरह से प्रताड़ित कर रहा है और केस उठाने के लिए दबाव बना रहा है।
प्रीति मंगलवार को उसी केस के सिलसिले में मुजफ्फरपुर कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी युवक के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इधर, आरोपी पक्ष के लोगों ने प्रीति पर आरोप लगाया है कि उसने युवक को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजवा दिया है। युवक के परिजनों ने बताया कि प्रीति आरोपी की पत्नी है और पति से छुटकारा पाने के लिए उसने झूठा केस किया है।