इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
11-Apr-2023 09:56 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर कोर्ट में फिल्म अभिनेता आमिर खान सहित कई क्रिकेटर पर परिवाद दर्ज किया गया है। ऑनलाइन गेमिंग के जरीये युवाओं को गुमराह करने का आरोप इन पर लगाया गया है। क्रिकेटर रोहित शर्मा, सौरव गाँगुली, हार्दिक पांड्या के खिलाफ भी परिवाद दायर किया गया है।
मुजफ्फरपुर की CJM कोर्ट में मंगलवार को IPL के नाम पर ONLINE गेमिंग ड्रीम 11, MPL सहित कई गेमिंग को प्रमोट करने और टीम बनाकर देश के युवा पीढ़ी और बच्चों को जुए की लत में धकेलने का आरोप लगाया गया है। फिल्म अभिनेता आमिर खान, क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली के खिलाफ परिवाद दायर किया गया हैं। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने इनके खिलाफ परिवाद दायर किया है। मामले पर अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।
मामले में जानकारी देते हुए परिवादी तमन्ना हाशमी ने बताया की इन दिनों आईपीएल के नाम पर एमपीएल ड्रीम 11 और दूसरे ऑनलाइन गेमिंग केआर में देश के युवाओं को जुए की आड़ में धकेला जा रहा है। जिसे लेकर आज मुजफ्फरपुर के कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया है। जिसमें बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या क्रिकेटर रोहित शर्मा और फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। जिसमें सभी के ऊपर युवाओं को गुमराह कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि तम्मना हाशमी पूर्व में भी मुज़फ़्फ़रपुर कोर्ट से कई बड़े हस्तियों के खिलाफ़ कोर्ट परिवाद दायर कर चुके हैं। इस कारण से सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं लेकिन अबतक किसी परिवाद में कोई बड़ा एक्शन नहीं हो पाया है।