Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
06-Mar-2021 09:29 AM
PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी जमकर तांडव मचाते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में असफल साबित हो रही है.
ताजा मामला मोकामा-किउल रेलखंड के रामपुर डुमरा हॉल्ट पर गुरुवार की देर राद करीब दो बजे की है, जहां अपराधियों ने मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस में दो बहनों से 15 लाख के जेवर लूट लिये.
महिलाओं ने भागलपुर स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराई है. महिलाओं का कहना है कि उनलोगों ने जीआरपी से भी घटना के बाद शिकायत की , लेकिन किसी ने नहीं सुनी. पीड़िता अलीगंज निवासी प्रीति कुमारी ने बताया कि वह अपनी बहन और बच्चों के साथ भागलपुर जा रही थी. वह मुजफ्फरपुर से अपने भाई की शादी समारोह से लौट रही थी. तभी रामपुर डुमरा हॉल्ट के पास चाकू के बल पर चार अपराधियों ने जेवर लूट लिए.
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और भाग गए. पीड़िता ने बताया कि आगे के स्टेशन पर उन्होंन चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और संबंधित स्टेशन पर मौजूद जीआरपी को बताया कि अपराधी उनके जेवर और पैसे लेकर भाग रहे हैं. इसके बाद भी जीआरपी ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि आपके सामान ट्रेन में ही कहीं गिरे होंगे. आप वहीं ढूंढ लीजिए. घटना के बाद इस संबंध में बगल के कोच में मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की गई.