चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
01-Apr-2023 07:45 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में झारखंड के दंपति पर चिमनी का दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। इस हादस में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना सकरा इलाके के बरियारपुर ओपी क्षेत्र की है। बताया जाता है कि भरथीपुर पंचायत के बांका चौर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब रामकिशोर सिंह के ईट-भट्ठा चिमनी में काम कर रहे झारखंड के लोहरदगा जिले के रहने वाले दंपत्ति पर अचानक दीवार गिर गया। जिससे मजदूरों के बीच भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
इसकी बात की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। वहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि ईट भट्ठे की चिमनी में कई मजदूर ईट लगा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। वही घटना की सूचना मिलने पर चिमनी भट्ठा पर मौजूद लोगों ने गिरे दीवार को हटाया फिर दंपत्ति को निकाला।
आनन-फानन में दोनों को अस्पताल भेजा गया जहां मजदूर गंभीर रूप से घायल है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वही उसकी पत्नी की मौत हो गयी है। घायल दंपति पड़ोसी राज्य झारखंड के लोहरदगा जिले के है सीमा की हादसे में मौत हो गयी है जबकि बैधनाथ बुरी तरह घायल हो गया है।
बरियारपुर ओपी थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि चिमनी का दीवार गिरने की घटना हुई है। इस घटना में दो लोग जो रिश्ते में पति-पत्नी थे दोनों झारखंड के रहने वाले थे। इनमें पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गयी है जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।