ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Muzaffarpur Crime News: DRI की टीम का बड़ा एक्शन, 1.8 करोड़ की विदेशी...

Muzaffarpur Crime News: DRI की टीम का बड़ा एक्शन, 1.8 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त; बिहार के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही थी खेप

15-Oct-2024 03:49 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर डीआरआई की टीम ने बडी कारवाई करते हुए मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर स्थित मैठी टोल प्लाजा के पास से एक यूपी नंबर के कंटेनर ट्रक से तकरीबन 1 करोड़ 8 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट को बरामद किया है।


दरअसल, विदेशी सिगरेट गुवाहाटी से दरभंगा के रास्ते मुजफ्फरपुर से होते हुए दिल्ली ले जाई जा रही थी। इस दौरान डीआरआई की टीम ने कारवाई करते हुए विदेशी सिगरेट से भरे कैंटेनर को जब्त किया है। साथ ही ट्रक चालक को भी पकड़ा है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। 


बताया जा रहा है कि डीआरआई की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इंडोनेशिया में बनी विदेशी सिगरेट की एक बड़ी खेप कंटेनर से मधुबनी दरभंगा मुजफ्फरपुर के रास्ते लाई जा रही है। वही सूचना मिलने के बाद डीआरआई की टीम मुजफ्फरपुर के मैठी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी किया और जैसे ही कंटेनर मैठी टोल प्लाजा के पास पहुंचा, डीआरआई टीम ने उसे रोक कर उसकी तलाशी ली। 


तलाशी के दौरान ट्रक में एक तहखाना बना मिला, जिसमें सिगरेट के बंडल छिपाकर रखे गए थे। पूछताछ में ट्रक चालक ने गुवाहाटी से माल दिल्ली ले जानें कि बात बताई है। अब डीआरआई टीम कैंटेनर चालक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। डीआरआई ने इसके पूर्व भी मैठी टोल प्लाजा के पास से विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी था।


पिछली बार 1 करोड़ 30 लाख रुपये की दक्षिण कोरियाई सिगरेट की खेप पकड़ी गई थी और उस मामले में भी बरेली के ही एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि पुराने तस्करों का एक सिंडिकेट दिल्ली के सूट्टाबार में विदेशी सिगरेट की सप्लाई कर रहा है।