ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात नक्सली कमांडर, बिहार-झारखंड में दर्ज हैं चार दर्जन...

मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात नक्सली कमांडर, बिहार-झारखंड में दर्ज हैं चार दर्जन से अधिक मामले

09-Jun-2022 12:40 PM

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया। मारे गए एरिया कमांडर के ऊपर बिहार और झारखंड में 50 से भी अधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार की देर रात सुरक्षा बलों ने सगदरी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान कुख्यात नक्सली को मार गिराया। हालांकि मुठभेड़ के दौरान अन्य नक्सली भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस बल जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।


बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को जंगल में पिंटू राण के दस्ता के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने गिद्धौर के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सगदरी के जंगल में बुधवार की देर रात सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।


इसी दौरान कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर मतलू तुरी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस दौरान अन्य नक्सली मौके से फरार हो गए। मारे गए नक्सली एरिया कमांडर के पास से सुरक्षा बलों ने इंसास राइफल और गोली के साथ अन्य सामानों को बरामद किया है। बता दें कि मारे गए नक्सली एरिया कमांडर के खिलाफ बिहार और झारखंड में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।