ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / मुस्लिम लड़की से शख्स ने मंदिर में की शादी, 3 महीने तक किया...

मुस्लिम लड़की से शख्स ने मंदिर में की शादी, 3 महीने तक किया गंदा काम, फिर बोला- अब साथ नहीं रहना

28-Jun-2022 11:12 AM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा गांव से लव जेहाद का मामला सामने आया है. मामला शादी के नाम पर धोखे का है. पीडिता लड़की का कहना है कि लड़के ने उसे शादी का धोखा देकर 3 महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा. जब साथ रहने की बात होती थी तो पारिवारिक समस्या बता कर टालता रहता था.


घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक मुस्लिम लड़की को उसका प्रेमी शादी और प्यार के नाम पर यौन शोषण करता रहा. लड़के का नाम गोविन्द सोनी बताया जा रहा है. कथित प्रेमी गोविन्द सोनी एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता है, जहां पीड़िता भी उसके साथ काम करती थी. पीडिता ने बताया की दोनों 4 महीने पहले एक दूसरे से मिले थे.


लड़की के अनुसार दोनों काम के दौरान एक दूसरे के करीब आये, जहां लड़के ने झूठे प्यार का वादा और जीवन भर साथ निभाने की भी बात कही. लड़की का कहना है कि झांसा देकर वह मेरे साथ गंदा काम करता रहा. लड़की ने जब शादी का दवाब बनाया तो सकरा के एक मंदिर में दोनों ने शादी भी की. लड़के ने फिर कहा कि कोर्ट मैरेज और मुस्लिम रीति रिवाज़ से भी शादी करेंगे. ऐसी झूठे वादे कर के लड़का उसके साथ संबंध बनाता रहा.


युवती का कहना है कि आरोपी युवक उससे 17 हजार रूपये भी कुछ काम के नाम पर लिए थे, लेकिन जब साथ रहने के नाम पर टालमटोल देख पीड़िता को लगा कि उसके साथ धोख हो रहा है, जिसके बाद उसने अपने दिए पैसे मांगे. 11 हजार रूपये देने के बाद लड़का बांकी पैसा देने से भी मुकरने लगा. युवती का कहना है कि गांव के सरपंच के सामने भी उसने अपनी बात रखी थी, लेकिन गांव के सरपंच भी उसका साथ नही दिए. फ़िलहाल पीड़िता मामले को थाने में लेकर गई है.