मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-Dec-2024 10:50 AM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अभी से ही चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब राजद नेता का एक विवादित बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा है कि आजकल लोग हमें देखकर लोग बोलते हैं कि 'मियां(मुसलमानों) सब का बड़ी मन बढ़ गया है। जबकि हमारे पार्टी के नेता सिर्फ यह सब टुकुर-टुकुर देखते रहते हैं।
दरअसल, राजद ने मुस्लिम वोट बैंक को एकमुश्त कर अपने पाले में करने के लिए अब्दुल बारी सिद्दीकी को बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक "विरोधी दल" बनाया गया है। ताकि पिछले कुछ वर्षों के चुनाव में राजद से बिखरा मुस्लिम वोट बैंक एकजुट हो सके। ऐसे में अब उन्होंने दरभंगा में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि " हमारे लोग चौक चौराहा पर खड़े रहते हैं, तो कुछ लोग कहते हैं कि मियांवा (मुस्लिम) लोगों का मन काफी बढ़ गया है। इसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं। जो हमारे दोस्त, पार्टी के आदमी हैं। वो लोग टुकुर-टुकुर सुनते हैं और चले आते हैं।":
इसीलिए जब तक आप इतिहास नहीं पढ़िएगा। जब तक आप अपने अध्यात्म को नहीं जानिएगा। जब तक आप अपने समाज को नहीं जानिएगा। तब तक आप ऐसी शक्तियों से नहीं जीत सकते हैं। तो इस वजह से वोट हमारा है लेकिन राज है उनका। लेकिन हमारा जो वोटर है वह सुनता है और चुपचाप चला आता है। तो जरूरत इस बात का है कि आप दुश्मन से ज्यादा तेज बनो। दुश्मन से आप ज्यादा चरित्रवान बनो। दुश्मन से ज्यादा आप कर्मठ बनो।
इधर, बिहार के आरजेडी विधायक विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता को बढ़ावा देते हैं, जबकि स्कूल तर्क, विज्ञान और बदलाव की ओर ले जाते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'स्कूल का मतलब जीवन में प्रकाश है और मंदिर का मतलब जीवन में अंधकार। आपके पास 2 रास्ते है। एक रास्ता मंदिर का है जो पाखंड , अंधविश्वास और मूर्खता की और ले जाता है और एक रास्ता स्कूल का है जो ज्ञान की तरफ ले जाता है .जनता तय करे कि किधर जाना है।