मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Sep-2024 03:48 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली के बीजेपी नेता का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है जिसमें वो मुस्लिम दुकानदार को वो चेतावनी दे रहा है कि यदि तुम मुसलमान हो तो दुकान पर अपना असली नाम लिखो। ऐसा नही किये तो दुकान ही बंद करा देंगे। वायरल वीडियो में मुस्लिम दुकानदारों को धमकी देने वाले शख्स की पहचान रविंद्र सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी के रूप में हुई है जो बीजेपी नेता है।
वायरल वीडियो दिल्ली के पटपड़गंज इलाके का है जहां बीजेपी नेता रवि नेगी ने मुस्लिम दुकानदारों को दुकान पर अपना नाम लिखने की चेतावनी दी है। तोमर के नाम डेयरी चलाने वाले अलतमस से बीजेपी नेता ने कहा कि जब तुम मुसलमान हो तो अपना मुस्लिम नाम दुकान पर क्यों नहीं लिखते हो? इतना सुनते ही डेयरी शॉप के मालिक जवाब देता है कि उसका पूरा नाम अल्तमस तोमर है इसलिए तोमर डेयरी लिखता हूं।
तब बीजेपी नेता ने कहा कि अलतमस भी लिखो जिससे यह आसानी से पता चल सके कि यह मुसलमान का दुकान है। तोमर के नाम से पता नहीं चलता है कि दुकान मुसलमान का है या किसी और का है। कल से तुम दुकान का नाम अलतमस ही लिखवा देना। तुम हिंदुओं की बस्ती में दुकान चला रहे हो। इसलिए मुसलमान नाम तुमको लिखना चाहिए। अगर तोमर की जगह अलतमस नहीं लिखे तो दुकान सील हो जाएगी।
जिसके बाद बीजेपी नेता रवि नेगी मोहम्मद अयान के रावल डेयरी पर पहुंचे और उन्हें भी दुकान का नाम बदलने की चेतावनी दी। बीजेपी नेता ने कहा कि रावल नाम से दुकान क्यों खोले हो भाई इसको बंद करो, दुकान का नाम तुम भी बदलवाओं। रावल डेयरी की जगह मोहम्मद अयान खान लिखवाओं। तुम लोग हिंदूओं को धोखा क्यों दे रहे हो। इसी तरह हरियाणा भंडार में बैठे दुकानदार को भी दुकान का नाम बदलने को कहा।
बता दें कि मुस्लिम दुकानदारों को दुकान का नाम बदलने की धमकी देने वाला बीजेपी नेता वार्ड संख्या 198 से भाजपा का पार्षद है। जिसका नाम रवि नेगी उर्फ रविंद्र सिंह नेगी है। 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर मनीष सिसोदिया के खिलाफ लड़ चुके हैं। जिसमें मनीष सिसोदिया ने नेगी को 3514 वोट से हराया था। मुस्लिम दुकानदारों को लेकर बीजेपी नेता नेगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुस्लिम दुकानदारों को भाजपा नेता ने दी धमकी, कहा..मुसलमान हो तो दुकान पर असली नाम लिखो, नहीं तो बंद करा देंगे दुकानदारी pic.twitter.com/sPHxIX3Ety
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 30, 2024