बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
18-Mar-2023 01:15 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के मुसलमान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। रमजान के महीने में उनके लिए सरकारी दफ्तर का समय बदल दिया गया है। जिसके बाद अब इस फैसले पर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा के तरफ से इसको लेकर कहा गया है कि, नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की कगार पर चल पड़े हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सिर्फ और सिर्फ पीएफआई का एजेंडा चला रहे है। यही कारण है कि वो एक जाती विशेष को छूट दे रहे हैं।
भाजपा के तरफ से बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बोले, बिहार में अगस्त महीने में नई सरकार बनी है , उसके बाद से ही बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नीतीश कुमार ओर तेजस्वी यादव पीएफआई का एजेंडा चला रहे है और बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाह रहे हैं। राज्य के अंदर जो राजद और महागठबंधन की सरकार में नेता और अधिकारी बैठे हुए हैं वो पीएफआई की एजेंट के रूप में कामकर रहे हैं। इनका एजेंडा हैं बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने का। जेडीयू के जो अफसर हैं वो पीएफआई से जुड़ें हुए लोग और राजद के कार्यकर्ता भी उससे जुड़ें हुए हैं। अब इनलोगों बिहार सरकार कहीं न कहीं मदद पहुंचा रही हैं। लेकिन, उनके मंसूबों को भाजपा सफल नहीं होने देगी।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, पुरे देश में बिहार में ऐसा कभी भी नहीं होता था कि रमजान के नाम पर छूट दिया जाए। लेकिन, आज वो भी देखने को मिल गया है। इससे साफ़ होता है बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में नवरात्र पर्व है। इसको लेकर हिंदू समाज से आने वाले लोग सुबह से ही तैयारी करते हैं। वो सुबह को भी पूजा करते हैं और शाम को भी पूजा करते हैं। तो उनको क्यों नहीं छूट मिलेगी। इस तरह से किसी जाती विशेष को अलग से छूट देना बिहार को और जो ये पीएफआई का एजेंडा हैं 2047 तक इस्लामिक राष्ट बनाना है। इसके लिए बिहार सरकार कहीं न कहीं मदद पहुंचाने का काम कर रही जो बहुत ही निंदनीय है।