ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

मुसलमानों को पीटो, ताज पा जाओ ...! संसद विवाद पर बोल ओवैसी ... वो दिन दूर नहीं, जब संसद में हो जाए मॉब लिंचिंग

25-Sep-2023 01:14 PM

By First Bihar

DESK : देश की संसद के अंदर बसपा सांसद दानिश अली से रमेश बिधूड़ी की बदसलूकी पर असदुद्दीन ओवैसी ने बेहद तीखा बयान दिया है। ओवैसी ने कहा कि- वह दिन दूर नहीं है, जब संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग हो जाएगी। उन्होंने कहा, 'याद रखो मेरी इस बात को कि एक दिन आएगा, जब हिंदुस्तान की संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग हो जाएगी। हिटलर की हुकूमत में कहा जाता था कि यहूदियों से बचकर रहो, उनसे जर्मनी को खतरा है। अब यहूदी शब्द को हटा दो और मुसलमान लिख दो।


इसके अलावा ओवैसी ने कहा कि-  हमारे देश के प्रधानमंत्री बताएं कि कहां गया आपका सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। मेरी आप से अपील है कि अपने अरब के दोस्तों को भी बता दो कि हम अपने यहां मुसलमानों से ऐसा सलूक करते हैं। क्या आप मोहम्मद बिन जाएद और अर्दोगान को बताएंगे कि हम नई संसद में इस तरह करते हैं। नासिर और जुनैद को मार डाला गया, उस पर पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा। एक ट्रेन के अंदर तीन मुसलमानों को चुन-चुनकर मार डाला गया।


उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने देश में नफरत करो और सत्ता हासिल करो को चुनावी जीत का फॉर्मूला बना दिया है। इस्लाम को गाली दो और मुसलमानों को पीटो, ताज पा जाओ। याद रखो, यदि यह नफरत खत्म नहीं हुई तो उसकी आग में सभी आ जाएंगे। हम मरने से कभी डरे नहीं हैं। अल्लाह के नाम पर जीते हैं और उसके ही नाम पर मरते हैं। 


उधर, संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि- महिला आरक्षण पर वोटिंग हुई तो अल्पसंख्यकों और ओबीसी महिलाओं के लिए सिर्फ हम दो लोगों ने वोट दिया। सपा, कांग्रेस सब साथ थे और 450 सांसदों के मुकाबले हम दो ही थे। संसद में जब मैंने एक संशोधन प्रस्ताव रखा तो स्पीकर ने कहा कि आपके साथ तो कोई नहीं है।