मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Jan-2023 04:56 PM
By First Bihar
NALANDA: नूरसराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान रोड़ेबाजी और गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया गया। इस घटना में करीब 4 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं जिसमें से एक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है जहां इलाज जारी है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हेगनपुरा गांव के कुछ लड़के मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे इसी दौरान डांस करने को लेकर विवाद हुआ इसके बाद दोनों पक्ष की ओर से रोड़ेबाजी ,चाकू बाजी और फायरिंग भी किया गया। एक व्यक्ति तलवार लगने से जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना की पुलिस सोहसराय थाना की पुलिस और सदर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है आधा घंटा तक यह इलाका पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
जख्मी गुड्डू कुमार ने बताया कि कुछ लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे और गाना बजाना कर रहे थे इसी बीच में विवाद उत्पन्न हुआ और विवाद के बाद लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया इसी क्रम में हम अपने घर में थे उसी दौरान कुछ लोग तलवार और चाकू लेकर आए और हमला फरार हो गये। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गांव के 4 लोग ही बुरी तरह से जख्मी हैं।