BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
27-Jan-2023 05:14 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा के गौरा ओपी थाना क्षेत्र के बिशनपुरा पूरब टोला के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायलों को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
पीड़ित के भाई कुंदन सिंह ने बताया कि भाई जितेश कुमार सिंह और नितिन कुमार दोनों एक ही बाइक पर बैठकर आटा लाने के लिए गए हुए थे लौटने के दौरान कुछ लोगों ने रास्ता में घेर लिया और जबरन अबीर लगाने लगे। जिसका विरोध उनके भाई ने किया तब लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला किया और मौके से फरार हो गये।
जितेश और नितिन इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल दोनों युवक के पहचान गौरा ओपी थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी शंभू सिंह के पुत्र जितेश कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह के पुत्र नितिन कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान अबीर लगाने के दौरान विवाद हुआ था जिसकी वजह से दोनों युवक घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।