BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
29-Jan-2024 03:23 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में चल रहे बड़े सियासी फेरबदल के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का मुरेठा यानि पगड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हुई. दरअसल, सम्राट चौधरी ने कसम खा रखी थी कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद ही वे अपने सिर से मुरेठा उतारेंगे. सम्राट चौधरी ने आज अपने मुरेठा वाली कसम को याद कर दूसरा बड़ा एलान कर दिया. वे सिर्फ मुरेठा ही नहीं उतारेंगे बल्कि अपना मुंडन भी करवा लेंगे.
मां के लिए पहना, मां के लिए उतारूंगा
सम्राट चौधरी ने भाजपा ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस किया था. पत्रकारों ने फिर सवाल पूछा-आपके मुरेठा का क्यो होगा. सम्राट चौधरी ने कहा-मैं भावुक होकर इस मुरेठा की कहानी सुना रहा हूं. मेरी मां का जब निधन हुआ था तो मैंने मुरेठा बांधा था. लेकिन उसी दौरान पार्टी ने मुझे विधान परिषद में विपक्ष का नेता बना दिया था. तब मैंने कसम खायी थी कि मुरेठा कब उतारूंगा. लेकिन मेरी पार्टी यानि भाजपा मेरी दूसरी मां है. अपनी दूसरी मां के सम्मान के लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं.
प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे
सम्राट चौधरी ने कहा कि जब भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया कि हमें नीतीश कुमार के साथ जाना है तो मेरे लिए बहुत भावुक पल था. मैंने उसी समय कहा-मैं अयोध्या जा रहा हूं. मैंने पार्टी नेतृत्व को कह दिया कि मैं वहीं अपना मुरेठा उतारूंगा और अपना सिर मुंडवा कर प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित कर दूंगा.
सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही हूं. पार्टी के सम्मान में मुझे कुछ भी करना पड़े उसके लिए मैं तैयार हूं. व्यक्तिगत हित बड़ा नहीं हो सकता. व्यक्तिगत फैसले को रद्द किया जा सकता है. लेकिन पार्टी औऱ समाज उससे बड़ा है. पार्टी के फैसले और बिहार के हित को देखते हुए मैं प्रभु श्री राम के चरणों में अपना मुरेठा और सिर का बाल मुंडवा कर समर्पित करूंगा.