ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश

गया में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान नशे में धुत्त हो शराब माफियाओं ने बच्चे के सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

29-Oct-2019 08:30 AM

By PANKAJ KUMAR

GAYA: बड़ी खबर गया से है, जहां आर्केस्ट्रा डांस के दौरान शराब माफियाओं के द्वारा चलाई गई गोली से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है. 

मामला गया के मेडिकल थाना इलाके के गोपी बिगहा गांव की है. बताया जाता है कि शराब माफियाओं ने गांव में दिवाली के मौके पर आर्केस्ट्रा डांस का आयोजन कराया था.

इस दौरान पहले शराब पीने का दौर चला, उसके बाद शराब माफिया स्टेज पर डांस और फायरिंग का दौर शुरू हो गया. उसी दौरान कार्यक्रम देख रहे 12 साल के बच्चे को शराब माफियाओं ने वहां से जाने को कहा, पर बच्चे ने इंकार कर किया, जिसके बाद शराब माफियाओं ने देशी पिस्टल से उसके सिर में सटा कर गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शराब माफियाओं के वाहन में जमकर तोड़फोड़ की. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.