ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बक्सर में सरेआम शख्स की गोली मारकर हत्या, मुंह ताकती रह गई पुलिस

बक्सर में सरेआम शख्स की गोली मारकर हत्या, मुंह ताकती रह गई पुलिस

10-Jul-2019 01:18 PM

By 7

BUXAR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां अपराधियों ने जमीन विवाद में एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी है. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के कोरान सराय थाना इलाके के लहना गांव की है. जहां खेत में ही किसान को गोली मारकर मर्डर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पहले से दो पक्षों के बीच जमीन का झगड़ा चल रहा था. इसी बात को लेकर आज दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक इस विवाद में गोली लगने से एक व्यक्ति आसकरण पासवान की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसके सर में गोली लगने उसका ऑन द स्पॉट मौत हो गया. इस वारदात से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों पक्षों में विवाद गहराने से तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है. वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस फौरन मामले की छानबीन में जुट गई है. बात दें कि कल मंगलवार को भी बगेन गोला थाना इलाके के पोखरहा गांव में जमीन विवाद को लेकर ही दो पटीदारों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी.