ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मुरादाबाद की तर्ज पर विकसित होगा परेव, सीएम नीतीश ने बनाई योजना, 9...

मुरादाबाद की तर्ज पर विकसित होगा परेव, सीएम नीतीश ने बनाई योजना, 9 करोड़ 61 लाख का दिया पैकेज

29-Jan-2023 06:07 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के परेव में पीतल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के तर्ज पर इसे विकसित करने की योजना बनाई है। इसे लेकर 9 करोड़ 61 लाख का पैकेज दिया गया है।


बता दें कि अपने समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परेव में पीतल क्लस्टर देखने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ी थी। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और लालू यादव के समर्थन में लोग नारा लगाते दिखे। 


इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें स्थानीय गांव से होकर गुजरने वाले ट्रैक्टर के परिचालन को बंद करने की मांग  की। बता दें कि सीएम नीतीश दस साल पहले भी यहां आये थे लेकिन यहां के हालात में कुछ खास बदलाव नहीं आया।


बता दें कि बिहटा स्थित परेव एकलौता ऐसा गांव है, जहां हर घर पीतल के काम से जुड़ा हुआ है। यहां के स्थानीय लोगों का यही सबसे बड़ा रोजगार है। अपने समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परेव में पीतल क्लस्टर देखने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम नीतीश ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के तर्ज पर इसे विकसित करने की योजना बनाई है।